Brazil Plane Crashe : विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Published On

Plane Crashes in Brazil: साओ पाओलो, (एजेंसी)। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाओलो के पर्यटक शहर उबातुबा के समुद्र तट के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। Brazil Plane Crashes

एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि इस दुर्घटना में मरने वाला शख्स खुद पायलट था। रिपोर्ट के अनुसार पायलट ने गुरुवार को उबातुबा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की थी, लेकिन वह गति को रोक नहीं सका और हवाई टर्मिनल की सुरक्षा बाड़ को पार कर गया। अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार सभी चार यात्री सुरक्षित हैं, जिनमें दो वयस्क और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के कारण क्रूजेरो बीच के सैरगाह पर तीन अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। Brazil Plane Crashes

ED Raids on RJD MLA: आरजेडी विधायक के ठिकानों पर ईडी की रेड!

About The Author

Related Posts