प्रधानमंत्री मोदी ने माँ के 100वें जन्मदिन पर जताई खुशी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी माँ हीराबा के 100वें जन्मदिन पर शनिवार को खुशी का इजहार किया। वे इस अवसर पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी माँ के पैर धोए, उसके बाद उस पानी को आँखों से लगाया। मोदी ने अपनी माँ के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी की माँ ने भी जन्मदिन पर मिलने पहुंचे बेटे का मुँह मीठा कराया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘माँ, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी माँ, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूँ।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts