प्रियंका गांधी ने यूपी में 125 उम्मीदवार किए घोषित, 50 महिलाएं

Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को भी टिकट दिया गया है। उधर नोएडा से पंखुड़ी पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40 प्रतिशत महिलाओं और 40 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूँ कि ऐसा करके हम एक नई तरीके की राजनीति का आगाज करने जा रहे हैं। महिला प्रत्याशियों में पत्रकार और अभिनेत्री भी शामिल हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वे भी शामिल हैं। सलमान खुर्शीद की पत्नी को फर्रूखाबाद से, रामपुर खास से आराधना मिश्रा और एटा से गुंजन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts