Public Holiday: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर सार्वजनिक छूट्टी का सरकार ने किया ऐलान

Published On

भोपाल (एजेंसी)। एमपी शासन द्वारा रक्षाबंधन दिनांक 19 अगस्त और जन्माष्टमी दिनांक 26 अगस्त का सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जिसमें सभी सरकारी और निजी बैंक भी शामिल हैं।

Public Holiday
Public Holiday

19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक छत्तीसगढ़ में अवकाश

इसी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ह्यरक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन धिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।

About The Author

Related Posts