इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी मामले से पूरा देश स्तब्ध

Published On

इंदौर। मेघालय के शिलांग में हनीमून के लिए गईं इंदौर निवासी नवविवाहिता सोनम रघुवंशी के लापता होने और उनके पति राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने मेघालय पुलिस व प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। Indore News

देवी सिंह रघुवंशी के अनुसार, उनकी बेटी सोनम और दामाद राजा 20 मई को शिलांग स्थित नोंग्रियाट गाँव में हनीमून के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को दोनों डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव सोहरा के पास वेईसावडॉन्ग जलप्रपात की खाई से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हत्या की पुष्टि हुई है, जबकि सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शिलांग पुलिस ने मामले को शुरू से ही गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम उठाए गए होते, तो शायद उनकी बेटी को बचाया जा सकता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। उन्होंने बताया, “जिस स्कूटी से दंपति निकले थे, उसमें सोनम का रेनकोट, राजा की टी-शर्ट और मोबाइल फोन मौजूद थे, जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिए। लेकिन बाद में यही सामान शव के पास मिला। शव लगभग 200 फीट गहरी खाई में मिला, जबकि हत्या स्थल ऊपर का क्षेत्र बताया जा रहा है। यदि पुलिस तत्पर होती, तो सबूत सुरक्षित रह सकते थे।”

देवी सिंह ने यह भी सवाल उठाया, “यदि यह स्थान पर्यटकों के लिए खुला है, तो क्या राज्य सरकार का यह कर्तव्य नहीं बनता कि वह वहाँ सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम करे? खतरनाक पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मी या गार्ड क्यों नहीं तैनात किए गए?”

इस दुखद घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर चिंता और चर्चा को जन्म दिया है। राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून पर शिलांग रवाना हुए थे। 24 मई को उनकी किराए की स्कूटी लावारिस अवस्था में मिली थी। फिर 2 जून को राजा का शव मिला, जिसकी पहचान हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से हुई। इस रहस्यमय घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच की माँग अब जोर पकड़ रही है, ताकि सोनम का पता लगाया जा सके और राजा की हत्या के दोषियों को सजा मिल सके। Indore News

Disha Salian: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के परिवार को 5 साल बाद आज भी न्याय का …

About The Author

Related Posts