Weather Alert: अगले चार दिन भारी बारिश के आसार! पहाड़ों पर जाने से पहले ये खबर जरूरी पढ़ लें…

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। Weather News: कश्मीर घाटी में बुधवार शाम से अगले चार दिन के दौरान कई स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। यहां स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज शाम से गुरुवार तक आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात का अनुमान है। आगामी 29 मार्च की शाम से 30 मार्च की शाम या रात के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या ऊंचे इलाकों में हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च को कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश या हिमपात होने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि एक से पांच अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। Weather Alert

मौसम विभाग ने बताया कि अनियमित मौसम के कारण महत्वपूर्ण मार्गों पर परिवहन में व्यवधान का कारण बन सकता है। विभाग ने यात्रियों और पर्यटकों को इस दौरान, विशेष रूप से 30 मार्च को मौसम को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने किसानों को 27 मार्च से 31 मार्च तक कृषि कार्यों को निलंबित करने की भी सलाह दी है। उपरोक्त अवधि के दौरान भूस्खलन और पत्थर गिरने के आसार हैं। साथ ही 27-30 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश और बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि तथा तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

श्रीनगर में रात के तापमान में सुधार हुआ और बुधवार को मौसम की इस अवधि के दौरान यह 5.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में पिछली रात के 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में 29 मार्च तक रहेगा मौसम परिवर्तनशील | Weather Alert

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 मार्च रात्रि को ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में आज बारिश संभावित

मौसम विभाग के अनुसार इस मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सिक्किम, उप-हिमालय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। Weather Alert

यह भी पढ़ें:– गढ़वाल की जनता को झूठा दिलासा दे रहे हैं अनिल बलूनी- गरिमा मेहरा दसौनी

About The Author

Related Posts