लखनऊ में एक मकान से पकडे अलकायदा के दो आतंकवादी

Published On

लखनऊ (सच कहूँ डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से आतंकवादी निरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार एवं गोली बारूद बरामद किये। इस सिलसिले में दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़े जाने की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस कमांडो और स्थानीय पुलिस ने रिंग रोड पर स्थित एक मकान की घेराबंदी की और उसमें छिपे दो आंतकियों को धर दबोचा।

पुलिस ने मकान से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार आंतकवादियों के कब्जे से दो प्रेशर कुकर बम और अर्धनिर्मित बम एवं बारूद बरामद होने की सूचना है जिसे निष्क्रिय करने के लिये बम डिस्पोजल स्कावाड बुलाया गया है। आतंकवादी यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिये छिपे थे। आतंकियों के निशाने पर सत्तारूढ़ दल के एक नेता के होने की बात सामने आयी है हालांकि पकड़े गये आतंकवादियों से पूछताछ मे विस्तृत योजना का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक ,कानून व्यवस्था ने आज शाम पांच बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है जिसमें आतंकवादियों के मंसूबे और घटना की जानकारी दी जा सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में काकोरी क्षेत्र से पुलिस ने मतांतरण मामले में संलिप्त उमर गौतम के ठिकानो पर छापेमारी की थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts