Ranchi Latest News: रांची में पिता ने 17 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

बेड़ो के बोबरो गांव में खूनी वारदात

Published On

Ranchi Crime: रांची (एजेंसी)। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने 17 वर्षीय बेटे को कुल्हाडी से काट डाला। घटना मंगलवार को नरकोपी के बोबरो गांव स्थित सिया टोली की है। पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ उरांव को हिरासत में ले लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, देवनाथ उरांव की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं बताई जा रही है।  

परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर से बाहर भागने की कोशिश करता था। किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते उसका बेटा नितेश उरांव उसे घर में बंद रखता था। सोमवार सुबह चार बजे नितेश घर में सो रहा था। इसी दौरान पिता ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नितेश की मां भी घर में मौजूद थी। वह आवाज सुनकर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। 

घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। बताया गया है कि नितेश परिवार का इकलौता बेटा था। वारदात के बाद आरोपी पिता खुद घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को बताया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बेड़ो थाना प्रभारी शैलेन्द्र टुडू और एएसआई शिव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली। 

नितेश नरकोपी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts