बुलंदशहर में दो और महिलाये मिली पॉजिटिव

Published On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो और महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43 तक पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि बुलंदशहर से टेस्ट के लिए गोरखपुर स्थित लैंब में भेजी गई 182 कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट सोमवार को मिली है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में जहांगीराबाद कस्बे के मौहल्ला पाठक नई बस्ती निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों महिलाओं पहले से ही क्वारंटाइन सेन्टर रखा गया था।

  • उपचार के लिये खुरजा स्थित कोविड 19 एल 1अस्पताल में भेजा गया है।
  • जिले में पॉजिटिक मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts