जीत के बाद नीरज चोपड़ा बोले- हर दिन एक जैसा नहीं होता, गोल्ड के लिए कोशिश करता रहूंगा

World Athletics Championships

यूजीन (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया। इससे पहले भारत का एकलौता विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलेटिक्स बन गये। वहीं जीत के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज की कंडीशन मुश्किल थीं। जेवलिन थ्रो फाइनल के बाद नीरज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि यहां पर हवा काफी मुश्किल थी और इस कारण मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि हर बार गोल्ड आए ऐसा संभव नहीं पर मैं आगे कोशिश करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए बेहतर परिणाम देने की कोशश करूंगा।

नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत को दिलाया पदक

चोपड़ा के फाइनल की शुरूआत फाउल के साथ हुई। 24 वर्षीय नीरज ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमश: 82.39 मीटर और 86.37 मीटर का थ्रो किया। भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने चौथे प्रयास में वापसी करते हुए 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसकी बदौलत वह दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका पांचवां और आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा, लेकिन वह भारत को विश्व चैंपियनशिप का पहला रजत दिलाने में कामयाब रहे।

पूर्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए 90.54 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया। वहीं, ओलंपिक के रजत पदक विजेता जुकुब वाडलेक को 88.9 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव ने 78.72 मीटर थ्रो के साथ 0वें स्थान पर रहे। इससे पहले के उनके दो प्रयास 77.96 मीटर और 78.05 मीटर रहे थे।

मोदी ने नीरज की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

मोदी ने नीरज की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। मोदी ने ट्वीट करके नीरज को बधाई दी और कहा,“ हमारे सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक द्वारा एक बड़ी उपलब्धि! विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। यह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। नीरज को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” नीरज ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद पदक दिलाया। इससे पहले भारत का एकलौता विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था, जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलीट बन गये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।