मलेशिया में कोरोना के 26,250 नए मामले, 77 की मौत

Published On

कुआलालंपुर। मलेशिया में कोरोना वायरस से 26,250 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 26,250 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 38, 01,036 हो गई। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में दर्ज किए गए संक्रमण के नए मामलों में 545 मामले विदेशों से आए हुए लोगों से संबंधित है। वहीं 25,705 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के हैं। देश में इस जानलेवा विषाणु के कारण 77 और लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 33,720 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 25,089 और लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। इसके बाद इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 34, 43,532 हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts