नहीं रहे अमेरिका के हिप हॉप स्टार डीएमएक्स

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के रैपर डी.एम.एक्स का हृदयघात के बाद एक सप्ताह तक अस्पताल में जीवनरक्षक उपकरण पर रहने के बाद निधन हो गया। वह 50 साल के थे। डीएमएक्स अपने पहले स्टूडियो एल्बम ‘इट्स डार्क एंड हेल इज हॉट’ से 1990 के दशक में मशहूर हुए थे। पीपुल मैगजीन ने डीएमएक्स के परिवार के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘हमें आज यह कहते गहरा दुख हो रहा है कि डीएमएक्स व्हाइट प्लेन्स हॉस्पिटल में 50 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे।’

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts