Heatwave Advisory: खबर आपके काम की, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

खबर आपके काम की, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

Sach Kahoon Picture
Published On

Heatwave Advisory: Health and Family Welfare Department Chandigarh ने बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से खासतौर पर दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पीने की अपील की है।

ज्यादा पानी और प्राकृतिक पेय पीने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी रखने की भी सलाह दी गई है।

इन पेय पदार्थों को बताया फायदेमंद

  • नींबू पानी
  • लस्सी
  • छाछ
  • जलजीरा
  • आम पन्ना
  • नारियल पानी

इसके अलावा तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा जैसी अधिक पानी वाली मौसमी फल और सब्जियां खाने की सलाह दी गई है।

धूप से बचने के लिए क्या करें?

विभाग ने लोगों को सीधी धूप में जाने से बचने और ठंडी व हवादार जगह पर रहने की सलाह दी है।

जरूरी सावधानियां

  • हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
  • सिर को छाता, टोपी या गमछे से ढकें
  • धूप में निकलते समय जूते या चप्पल जरूर पहनें
  • दिन में घर की खिड़कियां और पर्दे बंद रखें
  • रात में खिड़कियां खोलकर घर को ठंडा रखें

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुछ लोग हीटवेव के दौरान ज्यादा जोखिम में रहते हैं—

  • छोटे बच्चे
  • गर्भवती महिलाएं
  • बाहर काम करने वाले मजदूर
  • दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज
  • मानसिक बीमारी से पीड़ित लोग
  • अकेले रहने वाले बुजुर्ग

ऐसे लोगों की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य जांच की अपील की गई है।

क्या करने से बचें?

विभाग ने कुछ अहम हिदायतें भी जारी की हैं—

  • दोपहर में बिना जरूरत बाहर न निकलें
  • भारी मेहनत और कठिन शारीरिक गतिविधियों से बचें
  • ज्यादा चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक कम लें
  • बासी खाना खाने से बचें
  • बच्चों या पालतू जानवरों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने लोगों से अपील की है कि हीटवेव के दौरान सावधानी बरतें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts