अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, 3 की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के अरवाडा शहर में गोलीबारी की एक घटना में बंदूकधारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अरवाडा पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया क अरवाडा में सोमवार को गोलीबारी की घटना हुई है। स्थानीय मीडिया ने अरवाडा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एड ब्रैडी के हवाले से बताया कि अरवाडा लाइब्रेरी के पास चौराहे पर गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है और परिवार को सूचित किये जाने के बाद उनकी पहचान उजागर की जायेगी। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया है और उसकी पहचान कोरोनर का कार्यालय कर रहा है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts