पिछले हफ्ते यूरोप में कोविड-19 के 20 लाख नए केस मिले : डब्ल्यूएचओ

Published On

वॉशिंगटन (एजेंसी)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने कहा कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना वायरस (कोविड-19) महमारी के 20 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जो कि महामारी की शुरूआत 2020 से इस क्षेत्र में एक सप्ताह में सबसे अधिक वृद्धि है। टेड्रोस ने एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा कि पिछले सप्ताह यूरोप में कोरोना के करीब 20 लाख नये मामले सामने आए, जो महामारी की शुरूआत से इस क्षेत्र में एक सप्ताह में आये सबसे अधिक मामले है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार विश्व में अब तक 25 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके और अब तक पचास लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में करीब आठ करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts