कोसोवो में ओस्मानी नए राष्ट्रपति निर्वाचित

Published On

प्रिस्टिना (एजेंसी)। कोसोवो के स्व-घोषित गणराज्य की संसद ने रविवार को संसद के पूर्व अध्यक्ष वोजोसा उस्मानी को देश का नया राष्ट्रपति चुना। चुनाव को लेकर हुए मतदान प्रक्रिया के लाइव प्रसारण में यह जानकारी दी गई। कोसोवो के संविधान के तहत राष्ट्रपति का चुनाव संसद द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए एक विशेष संसदीय सत्र शनिवार को बुलाया गया और यह रविवार को भी जारी रहा, क्योंकि इसे कोई कोरम हासिल नहीं हुआ था। उस्मानी (38) को सत्र में उपस्थित 82 सांसदों में से 71 के वोट मिले। उनकी उम्मीदवारी का प्रस्ताव प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती की सत्तारूढ़ वेटेवेंडोज पार्टी ने रखा था। पूर्व राष्ट्रपति हाशिम थासी द्वारा युद्ध अपराध का आरोप लगाए जाने के बाद इस्तीफा दे देने के कारण गत वर्ष नवंबर से ही उस्मानी कोसोवो के कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में काम कर रहे थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts