सुरक्षा क्षमता बढ़ने से समुद्री मार्ग से नहीं हुई कोई आतंकवादी घटना : राजनाथ

Published On

चेन्नई (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा क्षमताओं में वृद्धि के कारण देश में 2008 के मुंबई हमले के बाद समुद्री मार्ग से कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई है। सिंह ने यहां आईसीजी जहाज विग्रह कमीशनिंग समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सुरक्षा क्षमताओं में इस वृद्धि का परिणाम है कि 2008 के मुंबई हमले के बाद से समुद्री मार्ग से कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल की विकास यात्रा पहले मामूली पांच से सात छोटी नावों के साथ शुरू हुई थी।

यह यात्रा आज 20,000 से अधिक सक्रिय कर्मियों के साथ, 150 से अधिक जहाज और 65 विमान तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने स्थापना के बाद से पिछले 40 से 45 वर्षों में तटीय सुरक्षा के साथ-साथ समुद्री संकटों और आपदाओं में अग्रणी भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बलों ने तटीय क्षेत्रों में निवासरत मछुआरा समुदाय की सुरक्षा, सीमा शुल्क विभाग या अन्य समान प्राधिकरणों को सहायता प्रदान, द्वीपों और टर्मिनलों की सुरक्षा और वैज्ञानिक डेटा संग्रह के अलावा कई तरह से राष्ट्र की सेवा की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts