हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना में डूब...

    यमुना में डूबी किशोरी का सुराग नही, तलाश जारी

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबी किशोरी का सुराग नही, तलाश जारी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व यमुना नदी में डूबी किशोरी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नही लगा है। किशोरी की तलाश में प्राइवेट गोताखोर मोटरबोट से यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए है। क्षेत्र के गांव नंगलाराई निवासी हाशिम उर्फ हुसम ने यमुना नदी के दूसरी ओर हरियाणा में कृषि भूमि ठेके पर लेकर प्लेज लगा रखी है। विगत रविवार दोपहर करीब तीन बजे हाशिम का पुत्र फारुख अपनी बहन सादमा(13), परवीन व मायला तथा भाई जावेद के साथ में प्लेज में काम करने के लिए यमुना नदी पार करके दूसरी ओर जा रहे थे। Kairana News

    इसी दौरान पांचों भाई-बहन यमुना के गहरे पानी में समा गए थे। डूबते वक्त शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने यमुना में डूब रहे फारुख, परवीन, मायला व जावेद को सकुशल बाहर निकाल लिया था, जबकि सादमा का कोई सुराग नही लग पाया था। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ यमुना नदी पर पहुंचकर किशोरी की तलाश की थी, लेकिन देर शाम तक भी यमुना में डूबी किशोरी का कोई सुराग नही लगा था। सोमवार को भी किशोरी की तलाश में प्राइवेट गोताखोरों ने मोटरबोट से यमुना में सर्च अभियान चलाया। Kairana News

    Kairana News

    शाम छह बजे तक गोताखोर यमुना नदी में अभियान चलाए हुए थे, लेकिन यमुना में समाई किशोरी का पता नही चल पाया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने भी यमुना नदी पर पहुंचकर किशोरी के परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने किशोरी की तलाश में लगे गोताखोरों को सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

    यह भी पढ़ें:– उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 7 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की