नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बजट पेश होने के बाद संसद की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को यहां संसद भवन के बाहर मकर द्वार के पास बजट को जन विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह सहित कई दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। सबके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं और उनका कहना था कि बजट जन विरोधी है तथा उसमें जनता की भावनाओं का ध्यान नहीं रख कर चंद पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम हुआ है।
ताजा खबर
Surajkund Mela: अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल, जूट से बने उत्पाद पर्यटकों के बीच हो रहे लोकप्रिय
शिल्पकार देवेंद्र कुमार न...
पुलिस को डायल 112 पर झूठी सूचना दी तो हो सकती है एक साल की जेल
झूठी सूचना देने वाले एक व...
दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में ‘Converge 2.0’ आयोजित, रणनीति, एनालिटिक्स और लीडरशिप पर हुआ मंथन
दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। ...
Smart Meters: अलीपुर में स्मार्ट मीटर व एकमुश्त समाधान योजना के बारे में किया जागरूक
बिजली चोरी का जुर्माना जम...
सांसद धर्मबीर ने भिवानी के पंचायत भवन में 72 लाख के 24 ट्रैक्टर ग्राम पंचायतों को किए वितरित
कृत्रिम खादों की बजाए हरि...















