देश भर में डेंगू के 18,760 मामले सामने आए, केरल सबसे ज्यादा प्रभावित

Published On

नई दिल्ली। देश में इस साल अब तक डेंगू के 18,760 मामले सामने आए और स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके मामलों में तेजी आने की एक वजह मानसून के जल्दी आने को बताया है। सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज हुए जहां दो जुलाई तक 9,104 लोगों इस बीमारी से ग्रस्त पाए गए। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु रहा जहां 4,174 लोगों में यह बीमारी पाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने यहां इस संक्रामक बीमारी से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के बाद नड्डा ने बताया कि हमने दो समीक्षाएं की, एक दिल्ली के लिए और दूसरी बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए। और मैं यह कह सकता हूं कि हम अपनी तैयारी से संतुष्ट हैं। हम इस मुद्दे पर पहले ही तीन वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं और 13 परामर्श जारी कर चुके हैं। सचिव जल्द ही अन्य राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। सचिव मिश्रा ने कहा कि मानसून के पहले पहुंचने की वजह से केरल डेंगू, मलेरिया और ऐसी दूसरी बीमारियों की मार झेल रहा है।

देशभर में चिकुनगुनिया के 10,952 मामले दज

मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक दो जुलाई तक, कर्नाटक में 1945 मामले, गुजरात में 616 मामले, आंध्र प्रदेश में 606 मामले और पश्चिम बंगाल में 469 मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में दर्ज डेंगू के मामलों का आंकड़ा करीब 100 पहुंच रहा है। दो जुलाई तक देशभर में चिकुनगुनिया के 10,952 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 4047 मामले कर्नाटक में दर्ज किए गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts