कजाकिस्तान: मोदी व नवाज़ की 17 महीने बाद पहली मुलाकात

Published On

25 दिसंबर 2015 के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री कजाकिस्तान में मिले

अस्ताना: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी के बीच गुरुवार शाम दोनों देशों के प्रधानमंत्री कजाकिस्तान में मिले। अफसरों की मानें तो शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट से पहले ओपेरा के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।

25 दिसंबर 2015 के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है। इस बीच नवाज की ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी। मोदी ने नवाज से सेहत के बारे में पूछा। साथ ही मां और परिवार का हाल जाना। अफसरों ने बताया दोनों नेताओं ने अस्ताना ओपेरा के लीडर्स लाउंज में कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले मुलाकात की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts