हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

    Petrol and Diesel Price

    नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर रहने के बाद आज फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। देश के चार महानगरों में पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 27 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को 25-25 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। गत 04 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 16 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपये तथा डीजल 5.74 रुपये महंगा हो चुका है।

    मुंबई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 101.76 रुपये, चेन्नई में 23 पैसे महंगा होकर 96.94 रुपये और कोलकाता में 24 पैसे महंगा होकर 95.52 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल मुंबई में 27 पैसे, चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.85 रुपये कोलकाता में 89.32 रुपये और चेन्नई में 91.15 रुपये हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                          पेट्रोल                           डीजल 

    • दिल्ली                       95.56                       86.47
    • मुंबई                        101.76                       93.85
    • चेन्नई                       96.94                       91.15
    • कोलकाता                   95.52                       89.32

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।