हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More

    इंडोनेशिया: 188 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान क्रैश

    Plane, Crashes

    सर्च ऑपरेशन शुरू

    नई दिल्ली(एजेंसी)। इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ।  यहां लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। सोमवार सुबह जब विमान ने उड़ान भरी, तो उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था।  जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि विमान क्रैश हो गया है।  हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

    सुबह 6.20 बजे भरी थी उड़ान

    ये विमान JT610 था, जिसने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था. हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। ये विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।