इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी,आर्थिक,सामरिक और धार्मिक डिप्लोमेसी पर होगा जोर

PM, Modi, Visit, Indonesia

नई दिल्ली, एजेंसी।

पीएम मोदी 29 से 31 मई तक इंडोनेशिया के दौरे पर जा रहे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच’सामरिक साझेदारी’ को मजबूत करना है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम जनसंख्या वाले इस देश के दौरे में पीएम मोदी का जोर कई तरह की डिप्लोमेसी पर होगा। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी पद्मनाभन मंदिर में रामायण बैले का प्रदर्शन देखेंगे, जिसमें सभी कलाकार मुस्लिम होंगे।
इंडोनेशिया का हाल में भारत के साथ राजनयिक संपर्क बढ़ा है। इंडोनेशिया भी भारत की तरह आतंकवाद से पीड़ित है। इसलिए पीएम मोदी के सामने यह मौका है कि इस महत्वपूर्ण मुस्लिम देश को भारत के साथ लाएं ताकि पाकिस्तान या कश्मीर के मसले पर मुस्लिम सहयोग संगठन (OIC) के देशों के मंच पर भारत की तरफदारी करने वाला कोई देश हो।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।