पंजाब में बढ़ा सियासी पारा, वोटरों को ताक रहे सियासी दल

चंडीगढ़। जैसे-जैसे कैलेंडर की तारीखें 20 की ओर बढ़ रही हैं, पंजाब में सियासी पारा चढ़ रहा है। अभी तक कोई भी पार्टी पूरे विश्वास के साथ ये नहीं तय नहीं कर पा रही है कि वो सत्ता पर काबिज हो जाएगी। चाहे बात आम आदमी पार्टी की करें या भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल। हाँ, इस सबके बीच एक तस्वीर जो साफ तौर पर उभरकर सामने आ रही है, वो है कांग्रेस की भीतरी कलह। बेशक पार्टी के नेता इसको लेकर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हों, लेकिन मतदाता चन्नी, सिद्धू और जाखड़ धड़ों में बंटी पार्टी को साफ देख पा रहे हैं। अकाली दल अपने कैडर के बूते सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर लगा रही है, लेकिन वो अकेले कितना कामयाब हो पाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं, बात अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो वो इस बार कुछ बेहतर स्थिति में जरूर दिख रही है। इसका पहला कारण है पार्टी नेताओं का पंजाब में बेरोजगारी, नशे के बढ़ते प्रसार को रोकना, महिलाओं की स्थिति में सुधार जैसे मुख्य मुद्दों स्टैंड क्लीयर होना। वहीं सियासी जानकारों का कहना है कि इस बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पंजाब में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

इस सबके बीच कांग्रेस और अकाली दल के लिए जो चिंताजनक पहलू है, वो है आम आदमी पार्टी, क्योंकि इस बार ये पार्टी न सिर्फ मालवा बल्कि माझा और दोआबा में भी इन दोनों पार्टियों को नुक्सान पहुंचाती दिख ही है। माझा में पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 25 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की थीं, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही है। तरनतारन जिले की 4 सीटों को छोड़ दें तो अमृतसर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में भाजपा कमाल कर सकती है। अब कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार पंजाब में आप, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला दिख रहा है। वहीं, 3-4 सीटों पर किसान संगठनों का दल संयुक्त समाज मोर्चा भी इस टक्कर को पांच-कोणीय भी बनाता दिख रहा है। पंजाब की सियासत के जानकारों का कहना है कि इस बार जैसा वोट डिवीजन पहले किसी चुनाव में नहीं देखा गया। अब सभी दल मतदाताओं के चेहरों को ताक रहे हैं, क्योंकि वे मतदाता के रूख को नहीं पहचान पा रहे हैं। इस पूरे संश्य से पर्दा जिस दिन मतगणना होगी, उसी दिन उठेगा, लेकिन तब तक सभी दलों की धड़कनें जरूर बढ़ी हुई हैं।

2017 में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें

  • कांग्रेस : 77
  • आम आदमी पार्टी : 20
  • अकाली दल : 15
  • भाजपा : 3
  • लोक इंसाफ पार्टी : 2

    क्षेत्र            कुल सीटें         कांग्रेस          आप       अकाली दल      भाजपा        एलआईपी

  • मालवा             69               40            18            8               1             2
  • माझा              25               22              0            2                1             0
  • दोआबा            23               15             2             5               1             0
  • कुल               117              77            20           15              3             2

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।