हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश प्रवेश वर्मा ...

    प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

    New Delhi
    New Delhi प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली और हरियाणा का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है। वर्मा ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पंजाब सरकार पर पानी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली में साफ और हर घर में पानी देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और अब पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे बदला लेना चाहती है। बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा पानी रोकने से दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।