हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Rajasthan BST...

    Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Out : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    BSTC Result 2024
    Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2024 Out : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

    Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Result 2024 : जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट आज यानि बुधवार 17 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट result.predeledraj2024.in, predeledraj2024.in पर देख सकते हैं। BSTC Result 2024

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रिजल्ट का घोषणा से पहले कोई ऐलान करने की तिथि या कोई समय निश्चित नहीं किया गया था। इससे पहले सिर्फ यही कयास लगाए जा रहे थे कि इसका रिजल्ट जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाला है।

    राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और अपनी जन्म तिथि पता होना चाहिए, जोकि वेबसाइट पर दर्ज करना होता है, जिससे रिजल्ट देखा जा सकता है। BSTC Result 2024

    यहां देख सकते हैं रिजल्ट:- BSTC Result 2024

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं

    फिर ‘रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें

    अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें

    आगे बढ़ें.. पर क्लिक करें

    आपका राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा

    सभी विवरणों को ध्यान से देखें

    फिर भविष्य में उपयोग के लिए सेव करें और डाउनलोड करें।

    उल्लेखनीय है कि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा 30 जून को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक 33 जिलों के 1917 परीक्षा केंद्रों पर प्री डीएलएड परीक्षा आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 6.24 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5.95 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गई थी और उत्तर कुंजी पर आपत्तियां प्रस्तुत करने की विंडो 7 जुलाई को बंद हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड परिणामों के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। यह प्रवेश परीक्षा D.El.Ed प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जो प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक दो वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम है। BSTC Result 2024

    निशा शर्मा राजस्थान ओलंपिक संघ सहसचिव नियुक्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here