हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश RBI News : आर...

    RBI News : आरबीआई से बड़ी अपडेट! अब यूपीआई से भेज सकेंगे विदेशों में पैसा!

    RBI News
    RBI

    RBI to link UPI Asean Country : मुंबई (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने चार आसियान देशों के साथ प्रोजेक्ट नेक्सस ज्वाइन किया है। इसके तहत क्रॉस-बॉर्डर रिटेल पेमेंट के इंस्टेंट सेटलमेंट के लिए प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। आरबीआई ने बयान में कहा कि बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BES) के इनोवेशन हब द्वारा परिकल्पित नेक्सस का उद्देश्य भारत के यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) को आसियान सदस्यों- मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की तेज भुगतान प्रणालियों से जोड़ना है। RBI News

    केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में आगे कहा कि बीआईएस और इन चार देशों के केंद्रीय बैंक- बैंक नेगारा मलेशिया (BNM), बैंक आॅफ थाईलैंड (BOT), बैंगको सेंट्रल एनजी पिलिपिनास (बीएसपी), मौद्रिक प्राधिकरण सिंगापुर (MAS), और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 30 जून, 2024 को स्विट्जरलैंड के बेसल में एग्रीमेंट साइन किया गया। इंडोनेशिया, जो कि शुरूआती चरण से जुड़ा हुआ है, स्पेशल आॅब्जर्वर के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।

    आरबीआई ने बयान में कहा कि आने वाले समय में इस प्लेटफार्म को कई और देशों तक बढ़ाया जा सकता है। इसे 2026 तक लाइव किया जाएगा। नेक्सस रिटेल क्रॉस बॉर्डर में पेमेंट में बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे भुगतान तेज और कम लागत पर किया जा सकेगा। RBI News

    Ayushman Yojana: आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद, स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here