हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल्पना चावला ...

    कल्पना चावला स्कूल में मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: कल्पना चावला स्कूल में मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खांडा रोड स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ में 76वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद, देशभक्ति के गीतों पर नृत्य व देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। प्रस्तुतियां विद्यालय के तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की। अपने देश की आजादी को बनाए रखने के लिए तन, मन, धन से देश की सेवा करने की प्रेरणा दी। Kharkhoda News

    प्राचार्या उषा वत्स ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। उस दिन से हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते आ रहे हैं। हम इस साल 26 जनवरी 2025 को हमारे देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। Kharkhoda News

    हमें यह भी याद दिलाता है कि स्वतंत्रता का असली मतलब केवल बाहरी आक्रमण से सुरक्षा नहीं, बल्कि समाज में हर व्यक्ति को समानता और न्याय देना है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश में भेदभाव, असमानता और असहिष्णुता को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने बच्चों के प्रयास को सराहा तथा इसी प्रकार से शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: सफाई सेवक से रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम का नंबरदार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here