हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना संक्रमण से राइस शैलर मालिक की मौत

    Coronavirus

    बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के बरनाला शहर में कोरोना महामारी से शुक्रवार सुबह राइस शैलर मालिक हितेश कुमार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलर मालिक का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था । गत वीरवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उसे लुधियाना सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया । उसके बाद उसकी हालत गंभीर होती गई और आज तड़के उसकी मौत हो गयी।

    coronavirus

    हितेश की उम्र 33 साल थी। ज्ञातव्य है कि बरनाला शहर में यह पहली मौत है तथा जिले में दूसरी मौत है। प्रदेश में कल तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 83 तक पहुंच गयी तथा पूरे राज्य में पाजिटिव मरीजों की संख्या 3615 तक पहुंच गयी तथा सक्रिय मरीज 962 और दो मरीज गंभीर हैं । राज्य में कुल 219528 संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।