DNA ठीक, तो पूरी बॉडी को किया जा सकता है ठीक: पूज्य गुरु जी

Online Spiritual Discourse

ज्ञान की बहुत लेयर, लेकिन कौन किस लेयर तक पहुंचता है यह इंसान की शक्ति पर निर्भर

बरनावा/सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। अगर डीएनए को ठीक कर लिया जाए तो पूरी बॉडी को ठीक किया जा सकता है, यह आज डॉक्टर भी मानने लगे हैं। लेकिन डीएनए ठीक होगा कैसे? पुरातन समय हमारे डीएनए को ठीक करने की विधियां थी। पुरातन समय में सब कुछ छुपा हुआ है, ऐसी-ऐसी जड़ी बूटियां, ऐसी-ऐसी भेदभरी चीज थी, जिससे पूरे शरीर को ठीक कर दिया जाता था। लेकिन आज इंसान दिलो-दिमाग से हार गया है। उक्त उद्गार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिला बागपत स्थित शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से आॅनलाइन गुरुकुल से जुड़ी देश के कोने-कोने व विदेशों की साध-संगत को संबोधित करते हुए फरमाए।

रावण एक सफल क्लोन ज्ञाता कहलाया था

पूज्य गुरु जी ने आगे फरमाया कि रामायण में यह बताया गया है कि रावण ने अपने वैद की मदद से अपने रियल बच्चों के सैल लेकर समुंद्र की तलहटी में एक लाख बच्चे पैदा किए थे। जिससे रावण एक सफल क्लोन ज्ञाता कहलाया था। पूज्य गुरु जी ने आह्वान करते हुए कहा कि इंसान को चंद चीजें सिखकर अहंकार नहीं करना चाहिए। आज भी हमारे वैज्ञानिक बहुत पीछे है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि ज्ञान की भी बहुत सी लेयर है। इसलिए कौन किस लेयर तक पहुंचता है यह इंसान की शक्ति पर निर्भर है।

आदकाल से मिले खजाने से इंसान अंजान

पूज्य गुरु जी ने रूहानी सत्संग के दौरान फरमाया कि आदकाल से ऐसे खजाने भगवान ने हमारे लिए दिए हुए हैं, जिससे इंसान अंजान है। धर्मों में खासकर पाक-पवित्र वेदों में पुरातन समय से हमारे लिए बड़ा कुछ दिया हुआ है। अभी तक वैज्ञानिक लगे हुए है कि डीएनए को किस प्रकार से ठीक किया जा सकें, मगर अभी इस शोध तक वो पहुंच नहीं पाए है। छोटी-छोटी सफलताएं वैज्ञानिकों के हाथ लग रही है। कुछ चीजे ऐसी आ गई है, जिससे उन्हें लगता है कि सब कुछ नया है। बैक्टीरिया, वायरस की पहचान हो गई है, जो 12 हजार साल पहले हमारे पाक-पवित्र वेदों में दर्ज है।

महाभारत व रामायण काल में ऐसी-ऐसी जड़ी बूटियों का जिक्र है। हालांकि इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी आए जिन्होंने हमारे पुरातन ग्रंथों को मिटाने की कोशिश की। लेकिन उनमें ऐसे लिखा हुआ जरूर मिलता है कि ऐसे लेप आते थे उस समय। जैसे महाभारत काल में स्नेहलेप हुआ। जिसे शाम को जख्म पर लगाया जाता था और सुबह तक जख्म खत्म हो जाते थे। अगर टूटी हुई हड्डी पर शाम को लगाते थे तो वह सुबह तक जुड़ जाती थी। यह सब बाते आज इंसान को मजाक लगती है। लेकिन यह 100 प्रतिशत सच है। ऐसा हमने खुद मेडिटेशन के दौरान अनुभव किया है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि हम कभी झूठ नही बोलते और यह हकीकत है।

जीवाणु बनाने में अपना दिमाग लगाएं वैज्ञानिक

पूज्य गुरु जी ने कहा कि जो लेप या डीएनए पुरातन समय में होते थे, वैसे आज भी बन सकते हंै। लेकिन इसके लिए इंसान को रिसर्च करनी होगी। रिसर्च करने वालों को इस साइड में अपना दिमाग लगाना होगा। लेकिन दुख की बात है कि इंसान अपना दिमाग विनाश की तरफ लगा रहा है। इंसान अपना दिमाग अटम कैसे बनाए, हाईड्रोजन, अणु, परमाणु, वायरस कैसे बनाए, इनकी तरफ लगा रहा है। जो सब कुछ इंसान के खात्मे के लिए। लेकिन होना यह चाहिए था कि वैज्ञानिकों को अपना दिमाग बीमारियों को खत्म करने के लिए जीवाणु बनाने में करना चाहिए था। जो हमारे पवित्र वेदों में दर्ज है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि अगर हमारे डीएनए में वो जीवाणु जो मुंह से लिए जा सकते है।

जिसका एक जगह जिक्र मिलता है पर रिसर्च कर लिया जाए तो यह बहुत फायदेमंद होगा। इससे दिमाग को शक्ति मिल सकती है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि सीधे दिमाग को शक्ति मिलेगी तो इंसान खुद अपने दिमाग को ठीक नहीं कर सकता। अगर डीएनए या डीएनए के सैल में वो शक्ति चली जाए तो दिमाग के साथ पूरे शरीर को ठीक किया जा सकता है। यह सब धर्मो व आयुवेर्दा में लिखा हुआ है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि धर्मो को पढ़ने का नजरिया होना चाहिए। क्योंकि हम विज्ञान के स्टूडेंट रहे हैं, नॉन मेडिकल के स्टूडेंट रहे हंै। इसलिए गुरु जी ने हमें उसी भाषा में सिखाया। गुरु जी ने हमें बताया कि आप धर्मों को विज्ञान की भाषा व नजरिए से पढ़ो। जिसमें हमने पाया है कि धर्म महाविज्ञान है और इन धर्मों में बहुत कुछ छुपा है।

आज पुरातन डीएनए को ठीक करने की बेहद जरूरत

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज के समय में बेहद जरूरत है कि कोई उस पुरातन डीएनए को फिर से ठीक कर दें। तभी ये नशे रूपी दानव का खात्मा होगा, तभी बीमारियों का खात्मा होगा। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हैरानी की बात है कि एक ऐसा वैज्ञानिक था, जिसके डीएनए पर 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया था, लेकिन उसके शोध को दबा दिया गया। क्योंकि उन्हें डर था कहीं अगर डीएनए ही ठीक होने लगा गया तो बहुत से डॉक्टर बेरोजगार हो जाएंगे। बहुत सारी दवाइयों की फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी। डीएनए का सुपर स्पेशलिस्ट आने से पूरी दुनिया में एक नई क्रांति आ सकती है।

DNA bill

पूज्य गुरु जी ने कहा कि अगर किसी ने डीएनए पर रिसर्च कर रखी या कर रहा है तो हम मालिक से प्रार्थना करते है कि वो अपनी रिसर्च पूरी करें। हम जरूर चाहेंगे ऐसा इंसान जरूर आगे बढ़े। इसके अलावा ऐसे इंसान की डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जितनी हो सकेगी, हरसंभव मद्द भी जरूर करेंगे। ताकि वो अपनी रिसर्च मुकम्मल करें और डीएनए तक पहुंचे। जब उस डीएनए तक पहुंचोंगे तो पूरे समाज का ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड का फायदा होगा। क्योंकि सबसे जरूरी है जो दिमाग को चलाता है, पूरी बॉडी को चलाता है, जो पूरी बॉडी को रिपेयर कर सकता है, वो डीएनए ही है।

राम-नाम से आठ गुणा तक बढ़ सकती है डीएनए की रिपेयर करने की शक्ति

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमारे धर्मों में बोला गया है कि इंसान को स्वस्थ विचारों के साथ नींद (सोने के लिए जाना चाहिए) लेनी चाहिए। क्योंकि इंसान शांति के साथ, बिना किसी परेशानी, टेंशन के सोता है तो डीएनए चार गुणा अधिक शक्ति के साथ दिमाग को रिपेयर करता है और जल्दी करेगा। वह बॉडी को पूरी स्पोट करेगा। यह साइंस में नहीं बल्कि हमारे पाक-पवित्र वेदों में दर्ज है। अगर इंसान शुद्ध विचारों, टेंशन फ्री होकर तथा राम के नाम का जाप करके सोने जाता है तो यकीन मानिए वो डीएनए का बॉडी रिपेयर करने की पॉवर 8 गुणा भी हो सकती है।

क्योंकि भगवान के नाम का जाप करने से इंसान की अपनी बिल पॉवर जाग उठती है। पूज्य गुरु जी ने कहा कि धर्मों में लिखा है कि अगर पालक सहित अन्य हरे पत्तेदार सब्जियां लोहे के बर्तन में बनाई जाती है तो इंसान के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज से पहले भी सांइस हमारे देश में चरम सीमा पर थी। पूरा विश्व यहां सिखने के लिए आता था। आज इंसान ने अपने कर्मो के कारण साइंस को गुम कर दिया है, जिसको इंसान को नहीं करना चाहिए था।

जवानी को अच्छे कामों में लगाए नौजवान

आज इंसान अंहकार, अपनी खुदी व नशे में डूबा हुआ है। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि नौजवानों की जवानी तो तब काम में आती, जब किसी का नशा छुड़वा देते, किसी के बर्बाद होते घर को आबाद कर देते तो मान लेते की इंसान ने अच्छा काम किया है। लेकिन आज का इंसान समाज को डराने, समाज को भयभीत करने में लगा हुआ है। इस कार्य को हमारे धर्मो में राक्षसों के लिए बताया गया है, लिखा गया है। यह काम इंसान का नहीं हो सकता, यही सच्चाई है।

पूज्य गुरु जी ने नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा कि अपनी जवानी को अच्छे कामों में लगाए, लोगों का भला करें, रोड पर खड़े दिव्यांग को उंगली पकड़कर उसे रोड पार करवा दो, यह दान महादान के समान है। रोड पर तड़पते हुए इंसान को उठाकर अस्पताल में ले जाओ और उसका इलाज करवा दो, भूखे को खाना खिला दो, यह अच्छा और सच्चा दान है। इससे इंसान को शांति जरूर मिलेगी। पूज्य गुरु जी ने कहा कि यह कार्य हमने खुद और हमारे करोड़ों बच्चों यानी साध-संगत ने खुद अजमाया है, इसलिए हम बोल रहे है। हमारे धर्मो में कही भी कुछ गलत नहीं लिखा गया है।

धर्मों में नहीं बने जात-मजहब

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि धर्मों ने कोई भी जात-मजहब नहीं बनाए गए। नाम पड़ते गए, भाषाएं बदलती गई, आदमी सिखने की ललक में नई-नई भाषाएं बनाता गया और उन भाषाओं में ऐसे संत आते गए, ऐसे रिसर्च कर्ता आते गए, जिन्होंने उस भाषा में कुछ लिख दिया तो वो उस धर्म का नाम हो गया। लेकिन जात-पात कहीं नहीं बनी। पूज्य गुरु जी ने कहा कि कुछ लोग कहते है पवित्र वेदों में जात-पात,उंच-चीत बनाई गई है, लेकिन धर्मों में ऐसा कुछ नहीं बनाया गया है। पाक-पवित्र वेदों में वर्ण बनाए गए थे। जन्म से किसी की जात नहीं बनाई बल्कि कर्म से उनका नाम रखा। इस प्रकार धर्मों में चार वर्ण बनाए गए थे। यह सच है कि हम सब एक है और हमारा मालिक भी एक है। उसके नाम अलग-अलग हो सकते है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।