लड़के और लड़कियों की फ्रेंडशिप पर पूज्य गुरु जी के जोरदार वचन

Ram Rahim

बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत के सवालो के रूहानी जवाब दे रहे थे तभी एक सज्जन ने पूज्य गुरु जी से प्रश्न पूछा सवाल: आज के समय में लड़का और लड़की की मित्रता कितनी सही है?

पूज्य गुरु जी का जवाब: अगर आत्मिक मित्रता है तो हर जगह चाहे कोई भी रिश्ता क्यों न हो वो सही है। और अगर आत्मिक मित्रता खत्म हो जाती है और शारीरिक मित्रता आ जाती है तो गलत ही गलत है। हां पति पत्नी का रिश्ता जायज है। उसके अलावा अगर आप शारीरिक रिश्ता किसी के साथ बनाते हो तो वो बिल्कुल गलत है।

सवाल: एक युवा का रहन-सहन और पहनावा कैसा होना चाहिए?

जवाब: संसार में जो चीज अच्छी लगती हो, नंगापन न हो, धर्म कहते हैं, उसको पहनो और खाओ। वो जो खुद को अच्छा लगता हो। दुनिया में तो पता नहीं किस को क्या चीज अच्छी लगती है। आपके शरीर के लिए क्या पता साइड इफेक्ट करती हो, एलर्जी करती हो। तो अच्छा पहनावा हमारे अनुसार वही है। चाहे आप फैशन करें, लेकिन जिसमें देखने वाले को पॉजीटिव वेव्स आनी चाहिए। कर्इं लोग ऐतराज करते हैं कि बेटियों के कम कपड़े होते हैं, आदमी की गंदी सोच होती है, जी नहीं। हमारे धर्मों में बेटी को हीरा कहा गया है। और हीरे को कोई नंगा या खुला नहीं छोड़ता।

आज समाज इस दिशा में जा रहा है, संस्कृति हमारी गुम होती जा रही है, संस्कृति में बदलाव बहुत आते जा रहे हैं। लोग विदेशी कल्चर को अपनाते जा रहे हैं। हम ये नहीं कहते कि आप कैसे कपड़े पहनो, वो आपकी मर्जी है। लेकिन हम धर्मानुसार ये ही कहेंगे कि बेटा ऐसा कपड़े पहनो जिससे पॉजीटिव वेवस आए, न कि कुछ नेगटिवी आये। बेटियों को हीरा कहा गया है, ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं, बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है और हीरे को हमेशा संभाल कर रखा जाता है, ढांपकर रखा जाता है, इसलिये हमारे धर्र्मों में कहा गया है कि पर्दा यानी उस तरह के कपड़े पहनो, जिससे समाज में एक अच्छी वेव्स आए, ये सभी के लिये हैं चाहे लड़का हो या लड़की हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।