Satipura Over Bridge

लोकार्पण से पहले ही उखड़ने लगा सतीपुरा ओवरब्रिज, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

करीब आठ वर्षों से निर्माणाधीन रहने के कारण लगातार चर्चा में रहा सतीपुरा ओवरब्रिज एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह निर्माण में हुई कथित अनियमितताएं और गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल हैं। हैरानी की बात यह है कि ओवरब्रिज का अभी तक औपचारिक लोकार्पण भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही इसकी सड़क की मरम्मत (पेचवर्क) शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
राजस्थान