हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश सिद्धू मूसेवा...

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: गुरलाल हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज गिरफ्तार

    Jalandhar News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने गुरलाल हत्याकांड सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर नीरज उर्फ चस्का को गिरफ्तार (Gangster Neeraj) करने में सफलता हासिल की है। नीरज विदेश में रहने वाले वांछित गैंगस्टर गौरव उर्फ लकी पटियाल का नजदीकी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फरार चल रहे शूटर नीरज को गिरफ्तार किया है। नीरज कई हत्याओं के मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसके पास के दो विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं।

    क्या है मामला

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद पुलिस ने गैंगस्टरों की शुरू की धरपकड़ में अब तक कई गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां पहले ही पंजाब पुलिस को इनपुट दे चुकी हैं कि गैंगस्टर पंजाब के माहौल को बिगाड़ सकते हैं। उनके निशाने पर नेता और धार्मिक संगठनों के लोग हैं। गत सप्ताह पुलिस ने पांच आतंकवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस ने अमृतसर में तैनात पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल परमिंदर सिंह को 30 बोर के पिस्टल और चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था।

    उसने बताया कि उसके साथ हरियाणा के मुकेश कुमार (गांव जंबा, थाना नीलो खेड़ी, करनाल) के अलावा दो और लोग जुड़े हुए हैं। इसी तरह जालंधर के काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने दो आतंकियों को फिरोजपुर से एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें फिरोजपुर के जोगेवाल का बलजीत सिंह मल्ली व फिरोजपुर के ही गांव बुह गुजरां के गुरबखश सिंह संधू शामिल हैं। दोनों ने लोहियां के पास एक खेत में एके-56 चलाने की ट्रेनिंग भी ली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here