ईपीएफओ से अप्रैल में जुड़े छह लाख 89 हजार कर्मचारी

EPFO

नई दिल्ली (एजेंसी)। अप्रैल 2021 के दौरान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में छह लाख 89 हजार से अधिक और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में 10 लाख 41 हजार नये कर्मचारी शामिल हुए हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी रोजगार आंकड़ों में बताया कि अप्रैल 2021 में ईपीएफओ से कुल छह लाख 89 हजार 403 नये अंशधारक जोड़े गये हैं। इनमें चार लाख 99 हजार 483 पुरुष और एक लाख 89 हजार 906 महिला कर्मचारी हैं।

इसके अलावा अन्य श्रेणी के पांच कर्मचारी भी ईपीएफओ में शामिल हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से अप्रैल 2021 तक कुल चार करोड़ 26 लाख 80 हजार 737 नए अंशधारक ईपीएफओ में शामिल हुए हैं। ईएसआईसी में अप्रैल 2021 के कुल 10 लाख 41 हजार 087 नए अंशधारक शामिल किये गये हैं। इनमें से आठ लाख 35 हजार 105 नए अंशधारक पुरुष और दो लाख पांच हजार 956 महिलायें हैं। श्रेणी में 26 लोग शामिल हैं। सितंबर 2017 से अप्रैल 2021 तक पांच करोड नौ लाख 93 हजार 551 कर्मचारी ईएसआईसी में शामिल किये गये हैं।

केंद्र सरकार की ओर से 9283 कर्मचारी शामिल

राष्ट्रीय पेंशन योजना में अप्रैल 2021 में केंद्र सरकार की ओर से 9283 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें से 7750 पुरुष और 1533 महिलायें शामिल हैं। राज्य सरकार के ओर एक राष्ट्रीय पेंशन योजना में 33 हजार 458 नए कर्मचारी शामिल किये गये हैं। इनमें 21 हजार 313 पुरुष और 12 हजार 145 महिला कर्मचारी शामिल हैं। गैर सरकारी क्षेत्र की ओर से 13 हजार 103 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में जोड़े गये हैं। इनमें 10 हजार 59 पुरुष और 3094 महिलायें हैं। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से अप्रैल 2021 तक कुल 26 लाख 45 हजार 681 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में जोड़े गये हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।