हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हादसे में उत्...

    हादसे में उत्तरप्रदेश निवासी छह लोगों की मौत

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुए में से निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है। सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान छत्रपाल, राजू कुशवाह और घनश्याम के रूप में हुयी है। तीन अन्य पुरुषों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के महोबा जिला निवासी हैं और जिले में एक बारात में आए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।