सेवादारों को जब मिला प्यारा नाम ‘प्रेमी सेवक’

Published On

बरनावा। (सच कहूँ न्यूज)सच्चे दाता रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने वीरवार को फरमाया कि प्यारी साध-संगत जीओ अभी तक जिन सेवादारों को ‘भंगीदास’ कहा जाता था, उन्हें अब ‘प्रेमी सेवक’ कहा जाया करेगा। पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा के मुरीदों को प्रेमी नाम से नवाजा था। प्रेमी का मतलब भगवान से प्यार करने वाला, इन्सानियत से प्यार करने वाला, प्रकृति से प्यार करने वाला है। आगे से आप गाँव का प्रेमी सेवक, ब्लॉक का प्रेमी सेवक बोला करें। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि पहले सैक्टरी होता था, फिर भंगीदास हुआ और अब प्रेमी सेवक किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts