AUS vs IND: पर्थ में बुमराह के आगे टेके ऑस्ट्रेलिया ने घुटने!

Published On

कप्तान बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Australia vs India 1st Test:  पर्थ (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) की शुरूआत जीत के साथ करते हुए पर्थ टेस्ट मैच को 295 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। AUS vs IND

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में मेजबान टीम 238 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज को तीन-तीन विकेट मिले। सुंदर ने दो, हर्षित राणा और नीतिश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को मैच में आठ विकेट लेने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। AUS vs IND

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके, जानिए दूसरे नंम्बर पर कौन

About The Author

Related Posts