Under-19 T20 World Cup: इंग्लैंड को हरा भारत फाइनल में

Published On

आज दक्षिण अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत

Under-19 T20 World Cup: कुआलालंपुर (एजेंसी)। स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन के बाद जी कमालिनी के अर्धशतक से गत चैम्पियन भारत ने शुक्रवार को यहां एकतरफा सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर पहली बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। T20 World Cup

भारत ने बाएं हाथ की स्पिनरों पारुनिका सिसोदिया (21 रन पर तीन विकेट) और वैष्णवी शर्मा (23 रन, तीन विकेट) की फिरकी के जादू से इंग्लैंड को आठ विकेट पर 113 रन पर रोक दिया और फिर सलामी बल्लेबाज जी त्रिशा (35 रन, 29 गेंद, पांच चौके) और कमालिनी (नाबाद 56 रन, 50 गेंद, आठ चौके) की पारियों की बदौलत 15 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। त्रिशा ने आक्रामक शुरुआत की जिससे भारत ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 44 रन बनाए। कमालिनी के साथ 60 रन की साझेदारी करने के बाद त्रिशा को बाएं हाथ की स्पिनर फोबे ब्रेट ने बोल्ड किया। कमालिनी ने इसके बाद सानिका चाल्के (नाबाद 11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में

About The Author

Related Posts