खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की निशानेबाजी स्पर्धा में राजस्थान ने जीता स्वर्ण पदक

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम (यूथ) स्पर्धा में राजस्थान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। आज यहां हुई निशानेबाजी स्पर्धा में राजस्थान के मयंक चौधरी और प्राची की जोड़ी ने शुरूआत से ही बढ़त बनाई। हालांकि उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें देव प्रताप और उर्वा चौधरी शानदार वापसी करते हुए स्कोर को बराबरी पर ला दिया। राजस्थान की टीम ने अपने खेल में निरंतरता बनाए रखते हुए मुकाबले जीत लिया और उत्तर प्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं दिल्ली की टीम के नियमिका राणा और हार्दिक बंसल ने हरियाणा की कनक और प्रतीक श्योकंद को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

About The Author

Related Posts