IND vs SA: कोहली की पत्नी अनुष्का ने ऐसा क्या लिखा… जो सोशल मीडिया पर बन गया चर्चा का विषय

Published On

Anushka Sharma Birthday Wish: बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने रविवार को विराट कोहली को एक सोना की परत वाला बल्ला भेंट किया बल्ले पर “हैप्पी बर्थडे विराट” लिखा हुआ है। नीचे लिखा है, “आप समर्पण के प्रतीक हैं और इस बात का जीता-जागता सबूत हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है”। विराट ने ब्लू आइसिंग के साथ डार्क चॉकलेट केक के ऊपर विशेष रूप से विराट प्रतिमा के साथ बनाया गया एक विशाल केक भी काटा। उधर, आज भारतीय दिग्गज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ बंगाल ने विराट कोहली के जन्मदिन के लिए स्पेशल इंतजाम किया है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा का पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की तस्वीर लगाई है। इस फोटो में विराट कोहली गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

Air Pollution: ये है गंभीर आबोहवा की असली वजह, अकेली पराली जिम्मेदार नहीं, बढ़ती आबादी व बदलता मौसम बनता है कारण

मोदी दक्षिण अफ्रीका पर रिकार्ड रनों से जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और शानदार पारी खेलने के लिए विराट कोहली की भी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “हमारी क्रिकेट टीम एक बार फिर विजयी हुई है! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई। शानदार टीम वर्क। भारतीय टीम ने आज शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को जन्मदिन का शानदार तोहफा भी दिया है।” उल्लेखनीय है कि भारत ने आज आईसीसी विश्वकप के 37वें मुकाबले में विराट कोहली नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के बाद रवींद्र जडेजा के पांच विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका पर 243 रनों की विशाल जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपने विजय क्रम को जारी रखा है।

 

About The Author

Related Posts