IndiGo flight cancelled: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इंडिगो में लगातार आ रही तकनीकी समस्याएं, चंडीगढ़-लखनऊ फ्लाइट रद्द

Published On

IndiGo flight cancelled: चंडीगढ़। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देश में उड़ानों के दौरान तकनीकी समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में इंडिगो की चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली एक उड़ान को रवाना होने से पहले ही रद्द कर दिया गया। यह उड़ान रविवार सुबह 8:30 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी। फ्लाइट संख्या 6ई 146 में लगभग 160 यात्री सवार थे, जिन्हें उड़ान रद्द होने के बाद हवाई अड्डे पर ही रोकना पड़ा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को तकनीकी कारणों की जानकारी दी गई और वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही गई। IndiGo Cancelled

British Airways: क्यों हुई ब्रिटिश एयरवेज की लंदन फ्लाइट की चेन्नई हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग?

पहले भी इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी

इससे पहले, 19 जून को भी इंडिगो की दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट 6ई 2006 को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस विमान में चालक दल सहित करीब 180 लोग सवार थे। उड़ान भरने के बाद जब विमान लेह के पास पहुँचा, तब तकनीकी दिक्कत महसूस की गई। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को दिल्ली लौटाकर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसी प्रकार बुधवार को भी इंडिगो की एक और उड़ान 6ई 6101, जो भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी, तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से कुछ ही मिनट पहले रद्द कर दी गई।

इसके अलावा, 2 जून को एक और मामला सामने आया था जब पटना से कोलकाता होते हुए रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट गिद्ध से टकरा गई। यह टक्कर करीब 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। टक्कर के बाद विमान में मौजूद 175 यात्री और चालक दल के सदस्य घबरा गए। पायलट और क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत किया और विमान को सुरक्षित रूप से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। इन लगातार सामने आ रही घटनाओं से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है और एयरलाइनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। संबंधित एजेंसियाँ अब इन तकनीकी खामियों की गहन जांच में जुटी हैं। IndiGo Cancelled

Iran-Israel conflict Latest News: अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर हमले किये तेज

About The Author

Related Posts