Nayab Singh Saini: हरियाणा के इस जिले को सीएम सैनी ने दी बड़ी सौगात, जानिये

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने रोहतक जिले के बनियानी, खरेंटी, जसिया और अन्य गांवों में जलापूर्ति एवं सीवरेज ढांचे को और बेहतर बनाने के लिये 2673.62 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। यह जानकारी बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने दी। उन्होंने बताया कि बनियानी में 430.26 लाख रु की अनुमानित लागत से नया आरसीसी जल भंडारण टैंक और एक एमएलडी जल उपचार संयंत्र का निर्माण किया जायेगा, साथ ही नहर से कच्चा पानी पंप करने की व्यवस्था भी की जायेगी।

खरेंटी और लाखन माजरा दोनों के लिए नहर से कच्चा पानी पंप करने की समान व्यवस्था की जायेगी। इस परियोजना में खरेंटी गांव में आरसीसी भंडारण और आपूर्ति टैंक का निर्माण तथा आंतरिक वितरण प्रणाली बिछाना शामिल है। इन विकास कार्यों पर 1084.23 लाख रुपये की लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि नहर से कच्चा पानी पंप करके जस्सिया, ब्राह्मणवास, बसंतपुर, घिलौड़ कलां, घिलौड़ खुर्द और काहनी गांवों को भी पानी उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर 1159.13 लाख रु का अनुमानित निवेश होगा। Nayab Singh Saini

यह भी पढ़ें:– माता-पिता की डांट ने बदला हेमंत का जीवन, छोटी सी उम्र में बन गया बॉक्सिंग में विश्व चैंपियन

About The Author

Related Posts