भूपेंद्र हुड्डा समर्थक दिव्यांशु बुद्धिराजा बने हरियाणा युवक कांग्रेस के नए प्रधान

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भूपेन्द्र हुड्डा समर्थक दिव्यांशु बुद्धिराजा हरियाणा युवक कांग्रेस के प्रधान होंगे। उनके नाम पर हाईकमान ने मोहर लगा दी है। इसके अलावा कृष्ण सातरोड व मयंक चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी दिव्यांशु बुद्धिराजा को युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में दिव्यांशु को सर्वाधिक 4,90,755 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला समर्थक कृष्ण सातरोड को 2,90,099 और तीसरे नंबर पर मयंक चौधरी को 40,862 मत मिले थे। कृष्ण सातरोड और मयंक चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सैलजा कृष्ण सातरोड को कार्यकारी अध्यक्ष बनवाना चाहती थीं, मगर हाईकमान ने उनकी सलाह नकार दी है। चुनाव के बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलवारू ने मंगलवार सुबह पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने गए तीनों प्रतिनिधियों का अलग-अलग साक्षात्कार लिया। इसमें इन नेताओं से युवक कांग्रेस का संगठन चलाने के लिए रोडमैप मांगा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts