Haryana Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, यमुनानगर-जगाधरी से गुजरेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को राहत

बठिंडा-वाराणसी और अमृतसर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को राहत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Special Train: गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इनमें से 4 ट्रेनों का ठहराव हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस फैसले से खासकर गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों और प्रवासी मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से वेटिंग टिकट और भीड़भाड़ की समस्या में कमी आएगी।

बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04519-20 बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार रात 8:50 बजे बठिंडा से रवाना होगी और रात 1:50 बजे यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 7:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार और बुधवार शाम 8:40 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:36 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04623-24 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार शाम 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर रात 1:43 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन मंगलवार शाम 5 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:26 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे द्वारा शुरू की गई इन स्पेशल ट्रेनों से गर्मियों में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उत्तर भारत से बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों और छुट्टियों में घर जाने वाले परिवारों को भी यात्रा में आसानी होगी। रेलवे का मानना है कि इन ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग की समस्या काफी हद तक कम होगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की टाइमिंग और टिकट की जानकारी आधिकारिक प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Haryana Railway

About The Author

Related Posts