पूरे देश में छाया शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल! वंदिता देश में दूसरे व हरियाणा में पहले स्थान पर रही
सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणामों में सभी शिक्षण संस्थानों का दबदबा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल और शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, दोनों स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्रा वंदिता ने कला संकाय में 500 में से 498 अंक प्राप्त कर स्कूल प्रबंधन के मुताबिक पूरे भारत में दूसरा स्थान और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी विद्यार्थियों ने पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय
कुल 331 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। परिणाम घोषित होते ही दोनों स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत सिंह इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, रामकिशन बजाज इन्सां, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां, बॉयज स्कूल के प्रशासक डा. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां, कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने हर संकाय में दिखाया दम
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने बताया कि स्कूल से 174 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं और सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इनमें 111 छात्राओं ने मैरिट के साथ परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि 12 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 39 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 60 छात्राओं ने 80 से 89 प्रतिशत तथा 23 छात्राओं ने 75 से 79 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 38 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 2 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
कला संकाय में जिले से लेकर देश तक पहचान प्रधानाचार्या ने बताया कि कला संकाय में वंदिता कस्वां ने 99.6 प्रतिशत अंक लेकर भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया ने 98 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स में जैस्मिन, साइंस में गुंजन-प्रतिज्ञा अव्वल कॉमर्स संकाय में जैस्मीन कौर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंश रीत इन्सां ने 95.2 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा कीर्ति ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस संकाय नॉन मेडिकल में गुंजन और प्रतिज्ञा तथा मेडिकल संकाय की खुशी ने संयुक्त रूप से 93.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मेडिकल संकाय में वंशभेज ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा सुरुचि ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।