Haryana: हरियाणा में इस जगह लाख कोशिशें के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध खनन, फोन भी उठाना ठीक नहीं समझते जिला खनन अधिकारी

Published On

Haryana: प्रताप नगर (सच कहूं/राजेंद्र कुमार)। सरकार की लाख कोशिशो के बावजूद भी बेलगढ़ में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेलगढ़ में बिना मंजूर शुदा घाट के अवैध खनन का खेल लगातार चल रहा है। रोड पर तो प्रशासन द्वारा नाके लगाकर अवैध खनन को रोकने के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन खनन जोन के अंदर अवैध खनन का खेल निरंतर चल रहा है। यदि प्रशासन द्वारा खनन जोन के अंदर गहनता से जांच की जाए तो खनन जोन के अंदर मौजूद स्क्रीन प्लांट और स्टोन क्रशरों पर हजारों टन के हिसाब से अवैध खनन सामग्री पड़ी हुई है।

Haryana-Punjab Bullet Train: हरियाणा-पंजाब के इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 343 गांवों की जमीन का अधिग्रहण

इतना ही नहीं बेलगढ़ के अंदर दिन और रात में अवैध खनन करके मिक्स माल निकाला जा रहा है और स्क्रीन प्लेटो पर स्क्रीन करके स्टॉक किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा भले ही रोड पर नाके लगाकर अवैध खनन सामग्री से भरे वाहनों की गहनता से जांच करने की बात कही जा रही है लेकिन खनन जोन के अंदर हालत इसके विपरीत हैं। ताजा मामला बेलगढ़ में यमुना नदी के साथ लगती जमीन में देखने को मिला जहां अवैध रूप से लोडर से जमीन की खुदाई कर कच्चा माल निकाला जा रहा है। लोडर को आॅपरेट कर रहे आॅपरेटर ने बताया की यह खनन सामग्री विकास स्क्रीनिंग संयंत्र पर ले जाया जा रहा है। रात दिन जोन क्षेत्र में ड्यूटी करने का हवाला देने वाला माइनिंग विभाग आखिर कब कुंभकर्णी नींद से जागेगा इसे माइनिंग विभाग की लापरवाही कहें या मिली भगत यह भी सोचने का विषय है। अवैध खनन को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस भी पूरा जोर लगा रही है लेकिन बावजूद इसके बिना मंजूर शुदा घाट के बेलगढ़ में खनन का खेल निरंतर जारी है। वही जिला खनन अधिकारी पर भी लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कही पर भी अवैध खनन की शिकायत करनी हो तो ये फोन ही नहीं उठाते। इस बारे में जब जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा से बात करनी चाही लेकिन कई बार फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। Haryana

About The Author

Related Posts