डेंगू-मलेरिया बढ़ते प्रकोप को रोकने लिए तेज होगा फॉगिंग अभियान

Published On

‘प्रदेश के हर गांव को मिलेगी फोगिंग मशीन’

  • उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत से किया फोगिंग मशीन वितरण अभियान का शुभारंभ

सच कहूँ/सन्नी कथूरिया पानीपत। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को लघु सचिवालय में आयोजित फोगिंग मशीन वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से डेंगू और अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है, उसको देखते हुए प्रदेश के हर गांव में फोगिंग मशीन का वितरण किया जाएगा। पानीपत इस लड़ाई में पहला जिला बना है जहां से इस कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने इसके लिए पंचायती राज के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतने कम समय में इन मशीनों की व्यवस्था करवाई। पानीपत में सांकेतिक रूप से 23 मशीनों का वितरण किया गया है और प्रथम चरण में आगामी कुछ दिनों में लगभग 95 मशीनें गांवों में दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर सभी सामुहिक रूप से प्रयास करेंगे तो आगामी चार से पांच दिनों में सभी गांव कवर किए जाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी चाहे कॉलोनी हो या सेक्टर हो उन सभी में फोगिंग मशीन दी जाएगी। उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान को कहा कि वे इसके लिए एक पूरी योजना तैयार करके इसको मॉनटरिंग करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाए ताकि पानीपत के अन्दर डेंगू और मलेरिया के विरूद्ध बहुत बड़ा अभियान चलाया जा सके।

अभियान में गांवों के युवाओं का लिया जाएगा सहयोग

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये मशीने पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। उन्होंने कहा कि गांवों के युवाओं को इस सामाजिक कार्य से जोड़ा जाए और उनको साथ लेकर यह काम किया जाए। ग्राम सचिव और बीडीपीओज इसको लेकर निरीक्षण भी करते रहें। लगातार फोगिंग से डेंगू और मलेरिया के केसों में गिरावट आएगी। इसके लिए निर्धारित शैडयूल भी तैयार कर लें कि किस गांव में किस दिन फोगिंग की जाएगी। हरियाणा प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य जहां इस तरह से फोगिंग मशीन का वितरण किया जा रहा है।

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर लगेगा ब्रेक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों पर कड़ा प्रहार कर इनसे फैलने वाली महामारी को प्रभावी रूप से रोकना है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में उन्होंने बतौर सांसद हिसार में 350 फोगिंग मशीनों का वितरण सांसद कोटे से करवाया था। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा किइस मशीन को चलाने की पूरी तरह से ट्रेनिंग भी ले लें ताकि चलाने में दिक्कत ना हो। इसका लक्ष्य निर्धारित कर पंचायत, वार्ड, नगरपालिका, निगम इत्यादि स्तर पर कार्य करें। मॉनटरिंग ग्रुप बनाकर इस अभियान को चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड महमारी में भी सभी ने मिलकर अच्छा काम किया है लेकिन यह महामारी अभी रूकी नहीं है। रूस और युरोप में लगातार केस बढ़ रहे हैं।

विधायक प्रमोद विज ने जताया आभार

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य सेवाओं में बढौतरी के लिए यह काम बहुत जरूरी था। डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी रोकने में ये मशीने कारगर होंगी। मेयर अवनीत कौर ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पानीपत शहरी क्षेत्र में भी फोगिंग का काम शुरू किया गया है। इसमें और अधिक तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर जजपा नेता देवेन्द्र सिंह कादियान, सुरेश काला, सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया, डीसी सुशील सारवान, निगमायुक्त आर.के.सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts