Pakistani Woman: गुरुग्राम पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को वापस भेजा

Published On

शॉर्ट टर्म टूरिस्ट वीजा पर 85 वर्षीय पाकिस्तानी महिला भारत आई थी

  • गुरुग्राम में रह रहे हैं कुल सात पाकिस्तानी नागरिक | Gurugram News
  • एक पाकिस्तानी महिला ने गुरुग्राम के व्यक्ति से की है शादी
  • पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पुलिस की पाकिस्तानियों पर नजर

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Pakistani Woman: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया में गुरुग्राम पुलिस ने भी पहल कर दी है। सोमवार को पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को वापस पाकिस्तान भेजा है। वह शॉर्ट टर्म टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी।

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद गुरुग्राम पुलिस ने गुरुग्राम में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रखने के साथ उन्हें वापस पाकिस्तान भेजना शुरू कर दिया है। पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने एक 85 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया, जो शॉर्ट टर्म टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। इस समय गुरुग्राम में सात पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। सभी के लॉन्ग टर्म वीजा या नागरिकता के लिए आवेदन गृह मंत्रालय के पास लंबित हैं। इनमें तीन पाकिस्तानी हिंदू हैं। वे कई साल से गुरुग्राम में रह रहे हैं। छह लोगों ने गृह मंत्रालय में लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन किया हुआ है। सभी भारत सरकार के निर्देशों या फिर वीजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

एक पाकिस्तानी महिला की शादी गुरुग्राम के एक व्यक्ति से हुई है। ये दोनों इस समय मानेसर क्षेत्र में रहते हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल की नवाज नसीम (85) नामक महिला अपनी बेटी शाहिदा से मिलने गुरुग्राम आई थी। शाहिदा और उनके पति होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। दोनों डीएलएफ फेज-1 इलाके में रहते हैं। गुरुग्राम पुलिस ने नवाज नसीम को रविवार को दिल्ली और अमृतसर के रास्ते अटारी बॉर्डर पर भेज दिया। गुरुग्राम जिला के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 148 कश्मीरी छात्र हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सक्रिय हो गई है। Gurugram News

डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन के मुताबिक वर्तमान में गुरुग्राम में 7 पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। सुरक्षा के मद्देनजर एक पाकिस्तानी महिला को वापस भेज दिया गया है। बाकी के नागरिकों को वापस भेजने या वीजा देने के संबंध में गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की सभी पर नजर है।

यह भी पढ़ें:– Free Bus Travel: मुफ्त बस यात्रा से महिलाओं को क्या मिल रहा फायदा, सर्वे करवाएगी पंजाब सरकार

About The Author

Related Posts