Dr. Vinita Arora Murder Case: गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. विनीता अरोड़ा हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का आया ये बड़ा फैसला

Published On

5 को फांसी की सजा

Dr. Vinita Arora Murder Case: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। कुरुक्षेत्र में तीन साल पहले हुई एक महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई। गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. विनीता अरोड़ा के मर्डर और डकैती के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई। ये बदमाश लूट की नीयत से केक के बहाने घर में घुसे और डॉक्टर को पीट-पीटकर मार डाला। साजिश में डॉक्टर की पूर्व नौकरानी भी शामिल थी, इसलिए कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस माना। Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में एडिशनल सेशन जज हेमराज की अदालत ने डॉ. विनीता अरोड़ा की पूर्व नौकरानी पूनम और उसके बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की समेत 5 को फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों कैथल के टिटाना गांव के रहने वाले हैं। इस दौरान उनके साथ चीका के रहने वाले विक्रमजीत उर्फ बिट्टू, नारनौंद के किन्नर गांव के निवासी सुनील कुमार और अलीगढ़ के गांव भगवानगढ़ी के रहने वाले मनीष कुमार को अपने साथ शामिल किया था। केस में पूर्व नौकर केतराम और उमेश कुमार का भी नाम था। इन दोनों को अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी किया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से पुष्टि है जरूरी | Kurukshetra News

इस मामले में पांचों आरोपियों को फांसी के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पुष्टि जरूरी है। फैसले में बाकायदा इसका जिक्र भी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 407 में यह प्रावधान है कि हाईकोर्ट से फांसी की सजा की पुष्टि जरूरी है। बता दें कि बता दें कि यह कुरुक्षेत्र का पहला और संभवत: हरियाणा का दूसरा मामला है, जिसमें एक ही केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा हुई। इससे पहले साल 2007 में करनाल में हुई मनोज-बबली की ऑनर किलिंग में कोर्ट ने 5 को फांसी की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में हाईकोर्ट ने इसे उम्रकैद में बदल दिया था।

पत्नी की अब यादें ही बाकी | Kurukshetra News

अदालत के फैसले पर मृतका के पति डॉ. अतुल अरोड़ा ने कहा कि 20 दिसंबर को उसे देर सांय को पांचों दोषियों की फांसी की सजा का पता चला। डा. अरोड़ा ने कहा कि अदालत ने पांचों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है लेकिन मेरी पत्नी वापस नहीं आ सकती, यह उसके लिए दर्द की बात है। उसकी पत्नी की सिर्फ यादें ही बाकी हैं।
ये थे पूरा मामला

9 जनवरी 2023 को दी शिकायत में डॉ. विनीता के पति डॉ. अतुल अरोड़ा ने बताया था कि उनका कोठी नंबर 105 के ग्राउंड फ्लोर पर क्लिनिक है। इसके ऊपर ही वह रहते हैं। 9 जनवरी 2023 की रात करीब 9.20 बजे रोज की तरह वह अपने माता-पिता के कमरे में गए। तभी उन्हें पत्नी वनीता के चिल्लाने की आवाज आई। वह भागकर बाहर निकले तो देखा कि उनकी पत्नी के सिर पर 2 बदमाशों ने पिस्तौल रखी हुई थी।

बदमाश विनीता को पिस्तौल की नोंक पर धकेलते हुए ड्राइंग रूम में ले गए। फिर सिर पर पिस्तौल तानकर बैठा दिया। वह कैश और जेवर के बारे में पूछने लगे। इसके बाद पत्नी की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। करीब 15 मिनट तक बदमाश पत्नी को मारते रहे। अरोड़ा के अनुसार बदमाशों के आने पर उन्होंने किसी तरह जान बचाई। वह माता-पिता के कमरे में घुस गए और अंदर से कुंडी लगा ली। बदमाशों ने उनके घर के फोन और इंटरकॉम के भी तार तोड़ दिए थे।

छलांग लगाकर बचाई जान | Kurukshetra News

इसके बाद डॉ. अतुल पिछले दरवाजे से निकला और स्कूल में छलांग लगा दी। इसके बाद पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ जब मैं कमरे में गया तो पत्नी मृत पड़ी थी। घर में रखे गहने और करीब डेढ़ लाख रुपए बदमाश ले गए।

केक लेने के बहाने घुसे थे बदमाश

शिकायत में डॉ. अरोड़ा ने बताया था कि बदमाश उनके घर में केक के बहाने घुसे थे। डॉ. विनीता को केक बनाने का शौक था। उसने घर में ही एक छोटी सी बेकरी बना रखी थी। बदमाश इसी बेकरी से केक लेने आए थे, लेकिन उन्होंने विनीता को बंधक बना लिया। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर विनिता की पूर्व नौकरानी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए बताया किए उसने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की और उसके दोस्त के साथ मिलकर लूट के इरादे से पूरी साजिश रची। Kurukshetra News

About The Author

Related Posts